अमरोहा, अप्रैल 3 -- अमरोहा, संवाददाता। शहर की नगर पालिका ने एक ही दिन में केवल 13 बकाएदारों से कुल 5766744 रुपये गृह कर व जल कर की वसूली करके नया रिकार्ड बनाया है। इसमें एक बकाएदार से सबसे ज्यादा 1766814 रुपये गृह कर व जल कर की वसूली की गई।टैक्स की रिकार्ड वसूली से शहर में कराए जाने वाले विकास कार्यों को रफ्तार मिलेगी। इस लिहाज से इसे बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। ईओ डॉ.बृजेश कुमार ने बताया कि अमरोहा नगर पालिका के गठन के बाद से अब तक यह एक दिन में की जाने वाली सबसे बड़ी टैक्स वसूली है। बताया कि जब उन्होंने तीन साल पहले अमरोहा नगर पालिका ज्वाइन की थी, तब पूरे साल के दौरान गृह कर व जल कर से महज 25 लाख रुपये टैक्स वसूली हुई थी। गुरुवार को की गई टैक्स वसूली में डीएम निधि गुप्ता, एडीएम वित्त एवं राजस्व गरिमा सिंह के साथ ही पालिका के कर अमीनों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.