मुजफ्फर नगर, मार्च 9 -- मुजफ्फरनगर। नगर पालिका के कर विभाग ने कार्रवाई करते हुए बुढाना रोड से पांच अवैध होर्डिंग को उखाडकर जब्त दिया है। दो विज्ञापन एजेंसियों के द्वारा बिना अनुमति के उक्त स्थानों पर अवैध रूप से पांच होर्डिंग लगाए थे। अब टैक्स विभाग ने इस मामले में जुर्माने की कार्रवाई शुरू कर दी है। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप और ईओ डा. प्रज्ञा सिंह के द्वारा शहरी क्षेत्र में लगे सभी यूनीपोल और होर्डिंग की जांच कराई जा रही है। टैक्स विभाग के कर निरीक्षकों के द्वारा जांच पडताल की जा रही है। टैक्स विभाग की टीम ने बुढाना रोड पर पांच अवैध होर्डिंग को चिन्हित किया है। सोमवार को टैक्स विभाग की टीम जेसीबी मशीन और टै्रक्टर ट्राली लेकर बुढाना रोड पर पहुंची। टीम ने कार्रवाई करते हुए पांच अवैध होर्डिंग को उखाड लिया। वहीं टै्रक्टर ट्राली में जब्त करते...