अमरोहा, नवम्बर 15 -- समस्याओं से जूझ रही अंजुम कालोनी में सफाई, पेयजल व प्रकाश की व्यवस्था नगर पालिका ने बुधवार को दुरुस्त कराई। कालोनी में कर्मचारियों की टीमें लगाकर पेयजलापूर्ति की व्यवस्था दुरुस्त कराने के साथ ही नाले-नालियों की तलीझाड़ सफाई कराई गई। मच्छरों को नष्ट करने के लिए एंटी लार्वा का छिड़काव कराया गया व शाम को फॉगिंग भी कराई गई। इससे बाशिंदों को काफी राहत मिली। मुद्दा हिन्दुस्तान समाचार पत्र में बोले अमरोहा के तहत प्रमुखता से उठाया गया था। शहर के कैलसा बाईपास रोड पर अंजुम कालोनी में बढ़ती आबादी के बीच करीब 250 से 300 तक परिवार जिंदगी गुजार रहे हैं। विकास से अछूती कालोनी में रास्तों पर जहां-तहां लगे गंदगी के अंबार के बीच नाले-नालियों से उफान मारते कीचड़ से बाशिंदों की जिंदगी नर्क बनी थी। मौसम के बादलाव के बीच बीमारियों का ग्राफ ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.