नैनीताल, मार्च 25 -- नैनीताल। नगर पालिका परिषद नर्सरी स्कूल नैनीताल में बुधवार को पांचवीं के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि पालिका अध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल और शिवराज नेगी रहे।समारोह की शुरुआत सांस्कृतिक कार्यक्रमों से हुई, जिसमें हर्ष सहदेव ने गायन की प्रस्तुति दी। विद्यालय में कक्षा 5 तक शिक्षा होने के कारण कक्षा 4 के विद्यार्थियों ने वरिष्ठ साथियों को विदाई दी। इस दौरान मिष्ठान वितरण भी किया गया। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। यहां प्रधानाध्यापक अमन महाजन, शिक्षिका बीना जोशी, भारती पांडे, प्रेमा रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...