हरदोई, जून 14 -- पिहानी। शनिवार को शासन के निर्देश पर कस्बे में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ चलाए गए अभियान के दौरान सरदार पटेल पार्क के पास पालिका टीम के साथ दो लोगो पर अभद्रता करने का आरोप लगा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। दर्ज कराए गए मुकदमे में कहा गया कि पालिका टीम द्वारा प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया जा रहा था। सरदार पटेल पार्क के सामने तालिब फॉम हाउस के राजू व तालिब के द्वारा पालिका टीम के साथ अभद्रता व गाली गलौज की गई,टीम के साथ मारपीट का प्रयास किया गया। पुलिस ने सरकारी कार्य मे बाधा डालने सहित सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- नशे में धुत युवकों ने पुलिस से की अभद्रता, एक गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...