बुलंदशहर, जून 29 -- नगर पालिका सिकंदराबाद के चेयरमैन डॉ. प्रदीप दीक्षित ने अधिशासी अधिकारी शिवराज सिंह पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनके विरुद्ध शासन स्तर पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। इसके लिए उन्होंने सोमवार को विशेष बोर्ड बैठक बुलाई और शासन को कार्रवाई के लिए पत्र लिखने का प्रस्ताव रखा। पालिकाध्यक्ष का आरोप है कि ईओ ने नगर पालिका की करोड़ों की संपत्तियों के रखरखाव में घोर लापरवाही बरती, उनकी मिलीभगत के चलते भूमाफियाओं द्वारा पालिका की भूमि पर अवैध कब्जे किए गए। जिससे पालिका को भारी आर्थिक क्षति उठानी पड़ी। डॉ. प्रदीप दीक्षित ने दावा किया कि इस संबंध में नगर पालिका बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव पारित कर शासन को कार्रवाई हेतु पत्र भेजा गया है। उनका कहना है कि ईओ की कार्यशैली के कारण नगर पालिका को लगभग 18 करोड़ 85 लाख का आर्थिक नुकसान हुआ है। उन्ह...