हरिद्वार, मार्च 31 -- नगर पालिका शिवालिक नगर में मंगलवार को बोर्ड बैठक का आयोजन हुआ। सभासदों के प्रस्ताव पर बैठक में निर्माण और विकास कार्यों के करीब 240 प्रस्ताव पास हुए। इस दौरान वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए बोर्ड बैठक में 48 करोड़ का अनुमानित बजट सर्वसम्मति से पास किया गया। बैठक के दौरान सभासद अमरदीप सिंह रॉबिन ने टिहरी विस्थापित कॉलोनी का नाम बदल कर वीर शिवाजी नगर रखने का प्रस्ताव रखा। मंगलवार को नगर पालिका शिवालिक नगर में आयोजित बोर्ड बैठक से सभी 13 वार्डों के सभासद शामिल हुए। पालिकाध्यक्ष राजीव ने बताया कि शांतिपूर्ण रूप से बोर्ड बैठक का आयोजन हुआ है। बैठक के कुल 240 प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास हुए हैं। निर्माण, विकास, कूड़ा, स्वच्छता आदि सभी मुद्दों पर बैठक में सभासदों के साथ चर्चा हुई है। कुछ मुद्दों पर तय हुआ है कि अगली बोर्ड बैठक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.