अलीगढ़, फरवरी 20 -- अतरौली, संवाददाता। शासन की ओर से नगर पालिका परिषद के लिए नगर से कूढ़ा उठाने के लिए नए आठ टेंपो, कचड़ा उठाने वाली मशीन, और दो ट्रेक्टर ट्रॉली भी भेजे हैं। जिनमें जीपीआरएस सिस्टम लगा हुआ है। चेयरमैन वीरेन्द्र सिंह लोधी ने बताया कि नगर को साफ सुथरा रखने के लिए टेंपुओं की जरूरत थी। इसके अलावा कचड़ा उठाने वाली मशीन की जरूरत थी। अब छोटे टेंपुओं के आने से कम चौड़ी सड़क पर भी यह टेंपो जा सकेगे। उन्होंने बताया कि सभी वाहनों में जीपीआरएस सिस्टम लगे हुए हैं। उन्होंने बताया कि नगर पालिका परिषद के रिक्शा चालकों को टेपुओं पर लगाया जायेगा। अब गली कूचों से कूढ़ा उठाना आसान रहेगा। उन्होंने बताया कि हर वाहन में देश भक्ति के गीतों से लैस सिस्टम है जिसे सुन नगर वासी कूड़ा डाल सकेगें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.