पालिका के विद्युत लाइनमैन को बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल
शामली, मई 18 -- कैराना। नगर में दबंगई का मामला सामने आया है। जहां पालिका के लाइनमैन के साथ आधा दर्जन से अधिक लोगों ने बेरहमी से मारपीट की। इसमें वह घायल हो गया। वहीं, घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस को तहरीर दी गई है। नगर के मोहल्ला दरबारखुर्द रेतावाला निवासी मुबारिक ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वह नगरपालिका में विद्युत लाइनमैन के रूप में कार्यरत है। शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे वह अपने साथी फरमान के साथ पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने स्थित ट्रांसफार्मर का फ्यूज जोड़ने के लिए गया हुआ था। आरोप है कि इसी दौरान एक युवक मौके पर पहुंचा और अपने मकान के पास पोल पर विद्युत लाइट के ढीले तार को जोड़ने के लिए कहने लगा। लाइनमैन ने बताया कि उसने व्यस्तता का हवाला देते हुए कुछ देर बाद तार जोड़ने की बात कही। इस बात से नाराज युव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.