पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष सूबेदार रणधीर सिंह का निधन
मुजफ्फर नगर, अगस्त 31 -- मुजफ्फरनगर नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष एवं 1965 व 1971 के भारत-पाक युद्ध के वरिष्ठ सैनिक सूबेदार रणधीर सिंह (90) का रविवार सुबह मेरठ के लोकप्रिय अस्पताल में निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनका अंतिम संस्कार वैदिक रीति-रिवाज से नई मंडी स्वर्गधाम में किया गया, जहां उनके पुत्र नरेंद्र कुमार ने मुखाग्नि दी।वर्ष 1960 में सेना की एजुकेशन कोर में भर्ती हुए सूबेदार रणधीर सिंह ने साहित्य, समाज सेवा और पर्यावरण संरक्षण में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई थी। वे शिक्षा ऋषि स्वामी कल्याणदेव महाराज की कई शैक्षणिक संस्थाओं के प्रबंधन से जुड़े रहे और कारगिल शहीद स्मारक निर्माण में भी अहम योगदान दिया।भागवत पीठ शुकतीर्थ के पीठाधीश्वर स्वामी ओमानन्द महाराज, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, डॉ. सुरेंद्र पाल सिंह, धर्मवीर बाल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.