मथुरा, अप्रैल 9 -- नगर पालिका परिषद द्वारा नाले को ढकने के लिए लगाए सीमेंट के मोटे ढक्कनों के विरोध में दुकानदारों ने हंगामा करते हुए जमकर नारेबाजी की। मौके पर पहुंचे पालिका अधिकारियों ने दुकानदारों को समझाकर ढक्कन हटवाए, तब जाकर स्थिति शांत हुई। बताया कि नगर पालिका परिषद द्वारा कोसीकलां में विभिन्न स्थानों पर नाला निर्माण कार्य कराया जा रहा है। हाल ही में पंजाबी बाजार में दोनों ओर नए नाले बनाए गए। गत रात में पालिका प्रशासन ने नाले ढकने के लिए करीब आठ इंच मोटे सीमेंट के ढक्कन लगा दिए। बुधवार सुबह जब दुकानदार दुकानें खोलने पहुंचे तो ढक्कनों के कारण शटर के ताले दबे होने से उनमें आक्रोश फैल गया। उन्होंने इसका विरोध शुरू कर दिया। दुकानदारों ने आरोप लगाया कि नाले सड़क से ऊंचे बनाए गए हैं, जिससे जलभराव की समस्या बनी रहती है। ऊपर से ढक्कनों के क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.