विकासनगर, फरवरी 19 -- विकासनगर नगर पालिका परिषद के डाकपत्थर खादर बस्ती स्थित ट्रंचिंग ग्राउंड में अब कूड़े का पहाड़ नजर नहीं आएगा और न ही वहां से निकलने वाला लीचेड यमुना नदी को प्रदूषित करेगा। पालिका ने ट्रंचिंग ग्राउंड के चारों ओर बाउंड्रीवाल का निर्माण कर लीचेड के बहाव को रोकने की व्यवस्था कर दी है। साथ ही कूड़े की छंटाई के लिए मशीन भी स्थापित कर दी गई है। अब नगर पालिका कचरे को अलग-अलग कर आरडीएफ (रिफ्यूज डेराइव्ड फ्यूल) बाहर भेजेगी। इन व्यवस्थाओं के बाद ट्रंचिंग ग्राउंड में कूड़े का ढेर लगने की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। दरअसल, विकासनगर नगर में पालिका के ट्रंचिग ग्राउंड की हालत काफी बदतर बनी हुई थी। बाउंड्रीवाल न होने के कारण कूड़े का लीचेड सीधे यमुना नदी में मिल रहा था। इसके अलावा कूड़ा भी सड़क तक फैला हुआ था। जिससे आसपास की हज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.