उन्नाव, फरवरी 28 -- शुक्लागंज, संवाददाता। शनिवार को पालिका के अधिशाषी अधिकारी मुकेश कुमार मिश्रा के निर्देश पर अन्ना मवेशियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। जहां पालिका के कैटिल कैचिंग दस्ते ने इस अभियान के तहत फोरलेन से आठ अन्ना मवेशियों को पकड़ा और उन्हें गौशाला में सुरक्षित किया। होली के त्योहार को देखते हुये शनिवार को सुबह से शाम तक पालिका के कैटिल कैचिंग दस्ते ने अभियान चलाया। जहां फोरलेन पर घूमने वाले अन्ना गोवंशों को पकड़ा। अभियान के दौरान आठ गोवंशों को पकड़कर कान्हा गौशाला में संरक्षित किया गया है। ईओ मुकेश कुमार मिश्रा ने आश्वस्त किया कि भविष्य में भी इसी प्रकार के अभियानों को जारी रखा जाएगा, ताकि सड़कें और सार्वजनिक स्थल अन्ना मवेशियों से मुक्त रह सकें और आने जाने वाले लोगों को किसी प्रकार की दिक्कतें न उठानी पड़े।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.