मुजफ्फर नगर, फरवरी 27 -- नगर पालिका ने बोर्ड बैठक कराने के लिए अपनी तैयारी पूर्ण कर ली है। शनिवार को पालिका के सभागार में सुबह 11 बजे बोर्ड बैठक होने जा रही है। इस बोर्ड बैठक में करोडों रुपए के प्रस्ताव पर स्वीकृति की मोहर लगेगी। वहीं 290 करोड की आय और 486 करोड अनुमानित व्यय मूल बजट भी पास होगा। इसके अलावा बैठक में 76.32 करोड के 339 निर्माण कार्य, 1.32 करोड की पानी की पाइप लाइन, अटल चौक, अब्दुल हमीद चौक का प्रस्ताव व पथ प्रकाश के प्रस्ताव पर मंथन होगा। नगर पालिका के सभागार में शनिवार को होने जा रही बोर्ड बैठक के एजेंडे में करीब 159 प्रस्ताव रखे गए है। बोर्ड बैठक का एजेंडा सभी सभासदों को भेजा गया है। बोर्ड बैठक के एजेंडे में वार्षिक बजट का विशेष प्रस्ताव रखा गया है। लेखा विभाग द्वारा तैयार आंकड़ों के अनुसार नगर पालिका के कोष में 2,66,78,87,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.