नैनीताल, फरवरी 17 -- नैनीताल, संवाददाता। नगर पालिका की ओर से बुलाई बैठक से मंगलवार को अधिकांश होटल गाइड नदारद रहे। इस पर पालिका ईओ रोहिताश शर्मा ने नाराजगी जताई। उन्होंने गाइडों को निर्देशित किया कि वे बिना आईकार्ड के काम न करें। पर्यटकों से भी अच्छा व्यवहार रखें। उन्होंने ऐसा कोई भी कार्य न करने की हिदायत दी, जिससे शहर की छवि को नुकसान पहुंचे। नगर पालिका नैनीताल में मंगलवार को शहर भर के होटल गाइडों की बैठक बुलाई गई थी। जिसमें पहचान पत्र समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होनी थी। वैसे तो शहर के हर गली-चौराहे पर दो-चार गाइड दिखाई दे जाते हैं, लेकिन बैठक में महज 13 होटल गाइड ही पहुंचे। जबकि वर्तमान में पालिका में 82 होटल गाइड पंजीकृत हैं। ईओ रोहिताश शर्मा ने बैठक में काफी कम गाइड होने पर नाराजगी जताई। लाइसेंस नवीनीकरण की प्रक्रिया शुरू करने से ...