पालिका की पाइपलाइन फटने से 500 घरों की सप्लाई ठप
मैनपुरी, मई 29 -- मैनपुरी। नगर पालिका क्षेत्र के मोहल्ला किला बजरिया में पानी की पाइपलाइन भष्ट होने से आधा दर्जन मोहल्लों में पानी का संकट गहरा गया है। दो दिन से पानी न पहुंचने से लोगों परेशान हैं। पीने से लेकर नहाने-धोने के लिए भी लोग परेशान हैं। नगर पालिका ने खुदाई कर लाइन को दुरुस्त करने का काम शुरू कर दिया है। बताया गया है पानी की टंकी की मैन पाइपलाइन ईंटों से लदे ट्रैक्टर ट्राली के गुजरने से भष्ट हुई। जिससे 500 से अधिक घरों में पानी की सप्लाई ठप पड़ गई है। नगर पालिका क्षेत्र के मोहल्ला किला बजरिया में पानी की मुख्य पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से किला बजरिया, मोहल्ला मिश्राना, पुरोहिताना, चौथियाना, सोतियाना, देवीरोड सहित आधा दर्जन मोहल्लों में पेयजल संकट गहरा गया है। पिछले दो दिनों से पानी की सप्लाई बंद होने के कारण करीब 500 घरों के लोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.