लखीमपुरखीरी, मार्च 15 -- टाटा डंपर खरीद और स्ट्रीट लाइट खरीद में भारी गड़बड़ी के आरोपों के चलते पूर्व सभासद जसपाल सिंह गोहानिया ने विधायक रोमी साहनी से मुलाकात कर पूरे मामले को लेकर शिकायती पत्र सौंपकर जांच कराए जाने की मांग की है। पूर्व सभासद जसपाल सिंघानिया ने दिए गए शिकायती पत्र के माध्यम से आरोप लगाया गया है कि नगर पालिका में की गई खरीद प्रक्रियाओं में बड़े स्तर पर वित्तीय अनियमितताएं हुई हैं, जिससे शासन को लाखों रुपये की आर्थिक क्षति होने की आशंका जताई जा रही है। बताया गया कि इस मामले को लेकर पहले भी डीएम सहित अन्य सहित कई उच्च अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है। मगर कहीं भी सुनवाई न होती देख अब वह विधायक रोमी साहनी के पास शिकायत लेकर आए हैं। सभासद जसपाल सिंह गोहानिया के साथ नगर पालिका परिषद के कई अन्य सभासद भी एकजुट होकर विधायक से म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.