पालिका की जमीन पर हुआ कब्जा
बिजनौर, मई 16 -- नहटौर। नगर पालिका की बाईपास पर स्थित जमीन में रास्ते के रूप में कब्जा होने आरोप लगाया है। जिस पर पालिका ने राजस्व टीम से जांच कराई। जिसमे रास्ते मे पालिका की जमीन मिलने पर निशान लगाये है। नहटौर के बाईपास स्थित नगर पालिका की खसरा 234, 237 की भूमि है। जो सौर के रूप में दर्ज है। जिसके पीछे जमीन पर बन रही फैक्ट्री के स्वामियों द्वारा रास्ता को चौड़ा करके बना लिया है। जिसमें पालिका की जमीन को भी सम्मिलित कर लिया है। शिकायतकर्ताओं का दावा है कि उक्त रास्ता करीब 8 फीट चौड़ा था। जो वर्तमान में 15 से 20 फीट तक चौड़ाई का बना हुआ है। मामले की शिकायत पालिका व उच्च अधिकारियों से करते हुए कार्रवाई की मांग की थी। शिकायत के आधार पर राजस्व विभाग के राजस्व निरीक्षक ओमवीर सिंह, लेखपाल ब्रह्मसिंह रवि आदि ने जमीन की पैमाइश की। बताया जाता है कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.