पालिका की जगह में बने मकान को हटाने का नोटिस
शाहजहांपुर, जून 26 -- तिलहर। नगर पालिका की जगह पर बने मकान को स्वयं ध्वस्त कर पालिका की जमीन को खाली करने को लेकर ईओ सुनील कुमार के द्वारा नोटिस जारी किया गया है। ईओ सुनील कुमार ने बताया कि पीरगैब तालाब के पास नगर पालिका की जगह पर सुहेल के द्वारा अवैध रूप से मकान बना लिया गया था। शिकायत पर इसकी जांच की गई तो जिस जगह में मकान बना हुआ वह नगर पालिका की है। नगर पालिका की जगह को कब्जा मुक्त करने के लिए तहसीलदार एवं ईओ को अतिक्रमण हटाने के लिए नामित किया गया था। ईओ सुनील कुमार ने गुरुवार को सुहेल को नोटिस जारी कर 15 दिन के अंदर अतिक्रमण स्वयं हटा लेने की हिदायत की है। उन्होंने बताया कि निश्चित समय में अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो नगर पालिका के द्वारा अतिक्रमण हटाया जाएगा जिसका खर्चा मकान स्वामी से लिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.