चित्रकूट, अप्रैल 20 -- चित्रकूट। मुख्यालय कर्वी के लक्ष्मणपुरी मोहल्ले में रहने वाला जगदीश प्रसाद रविवार से अचानक लापता है। वह नगर पालिका कर्वी में लाइनमैन के पद पर कार्यरत था। उसके बेटे उदय कुमार ने कोतवाली में तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराई है। बताया कि उसके पिता 19 अप्रैल रविवार को सुबह आठ बजे कार्यालय के लिए निकले थे। इसके बाद एक बार 11 बजे अपने मोबाइल से घर में फोन किया। फिर पिता का मोबाइल बंद हो गया। काफी खोजबीन के बाद कुछ पता नहीं चला है। प्रभारी निरीक्षक कर्वी दुर्गविजय सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.