नैनीताल, नवम्बर 27 -- नैनीताल, संवाददाता। नगर पालिका में गुरुवार को एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और अग्निशमन विभाग की टीम ने कर्मचारियों को आपात स्थिति के लिए जागरूक किया। आपात स्थिति में फर्स्ट ऐड की जानकारी भी दी। टीम ने आपात स्थिति में मरीज को सीपीआर देने, स्ट्रेचर बनाने, आग से सुरक्षा और बचाव, डूबने से बचाव आदि की जानकारी दी। यहां अग्निशमन अधिकारी देवेंद्र सिंह नेगी, फायरमेन भूपेंद्र सिंह, एनडीआरफ से इंस्पेक्टर आनंद सिंह अधिकारी, हेड कांस्टेबल अरुण कुमार, कांस्टेबल आनंद, संतोष, एसडीआरएफ से हेड कांस्टेबल महेंद्र भंडारी, कांस्टेबल सुरेंद्र भंडारी, पालिका के ईओ रोहिताश शर्मा, शिवराज सिंह नेगी, हरीश मेलकानी, जफर अली आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.