कन्नौज, मार्च 13 -- छिबरामऊ, संवाददाता। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह के उपलक्ष्य में नगरपालिका के सभागार में आयोजित विशेष स्वास्थ्य शिविर में नगरपालिका की 22 महिला कर्मचारियों का विस्तृत स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से आए डॉ.युवराज सिंह और डॉ.विवेक पाल ने परीक्षण के दौरान पाया कि अधिकांश महिलाओं में उच्च रक्तचाप (ब्लड प्रेशर) और मधुमेह (डायबिटीज) की समस्या मौजूद है। इन महिलाओं को आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराई गईं तथा नियमित जांच और जीवनशैली में बदलाव की सलाह दी गई। डॉ.युवराज सिंह ने मौसम जनित बीमारियों से जागरूक करते हुए कहा वर्तमान मौसम में बदलाव के कारण वायरल संक्रमण, सर्दी-खांसी, बुखार और एलर्जी जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। इनसे बचाव के लिए गर्म कपड़े पहनें, साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें, अधिक से अधिक तर...