मुजफ्फर नगर, मार्च 7 -- मुजफ्फरनगर नगर पालिका वाहन पार्किंग समेत अन्य ठेकों की ई टेंडर से नीलामी कराने जा रही है। इसके लिए पालिका के टैक्स विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। पिछले साल ई टेंडर में कोई निविदा नहीं आने पर नगर पालिका को करीब 94.32 लाख रुपये की हानि हुई थी। इस बार नगर पालिका इस प्रक्रिया को आसान बनाने में लगी हुई है। सभी ठेकों की ई टेंडर से नीलामी होने पर पालिका के राजस्व में लाखों की बढोत्तरी होगी।नगर पालिका के द्वारा हर साल टाउन हाल मैदान, रेलवे स्टेशन गेट नंबर 1, गेट नंबर 2, तहसील सदर गेट अन्य स्थानों पर वाहन पार्किंग के ठेके की नीलामी करती है। इसके अलावा नगर पालिका वॉल पेंटिंग, बैनर्स, क्योक्स, ऑटो रिक्शा, रेत बालू आदि ठेके की भी नीलामी कराती है। नगर पालिका के द्वारा पूर्व में उक्त ठेकों की नीलामी नगर पालिका के सभागार में ठेके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.