पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने किया पुलिया निर्माण कार्यों का शुभारंभ
हरिद्वार, जुलाई 9 -- नगर पालिका शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने वार्ड-1 में एक दर्जन से अधिक पुलिया निर्माण कार्यों का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि पालिका क्षेत्र के समग्र विकास के लिए सड़क, पुलिया, नाली, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और अन्य जनसुविधाओं से जुड़े कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नई पुलियों के निर्माण से क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा और जल निकासी व्यवस्था भी बेहतर बनेगी। क्षेत्रवासियों ने विकास कार्यों के लिए पालिका अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए जनहित में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। इस मौके पर सभासद वीरेंद्र अवस्थी, हरिओम चौहान, डा.राजकुमार यादव, गरिमा सिंह, मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी, अजय मलिक, अंशुल शर्मा, संदीप चौधरी, जितेन्द्र राय, गौरव पुंडीर, सुरेंद्र कर्णवाल, हरकेश चौहान, दिनेश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.