प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 2 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। नगरपालिका अध्यक्ष और उनके प्रतिनिधि ने कर्मचारियों और सभासदों के साथ रंग-गुलाल उड़ाकर होली खेली। इसके बाद अध्यक्ष की ओर से कर्मचारियों को मिठाई और उपहार देकर रंग पर्व की बधाई दी गई। सोमवार को शहर के तुलसी सदन हादीहाल में होली मिलन समारोह हुआ। इसमें पालिका के वार्ड सभासदों के साथ सभी कर्मचारी शामिल रहे। नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमलता सिंह और उनके प्रतिनिधि विशाल विक्रम सिंह ने सभी को रंग और गुलाल लगाया। समारोह में सभासद आशीष जायसवाल, रविंद्र केसरवानी, धर्मशील शुक्ल, विजय सोलंकी, कासिम बाबा, आशुतोष सिंह, संजय सिंह, पवन गुप्ता, रमेश मौर्य, बसंत लाल गुप्ता, नगर पालिक ईओ और सफाई निरीक्षक सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.