पालिका अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को औद्योगिक परिस्थितियों से अवगत कराया
हरिद्वार, मई 16 -- राज्यसभा सांसद नरेश बंसल और शिवालिक नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को पश्चिम बंगाल चुनाव में मिली जीत पर शुभकामनाएं दीं। प्रतिनिधिमंडल ने सिडकुल क्षेत्र की औद्योगिक इकाइयों की समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। राजीव शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य में विकास और औद्योगिक विस्तार को बढ़ावा मिल रहा है। प्रतिनिधिमंडल में देवेंद्र शर्मा, रोहित भाटिया, मनोज पुंडीर, भोला सिंह और सुनील चौधरी आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- ओबीसी वेलफेयर संसदीय समिति के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री धामी से की मुलाकात
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.