पालिका अध्यक्ष ने किला कलश यात्रा का स्वागत किया
हापुड़, अगस्त 5 -- शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में निकाली जा रही सामाजिक समरसता कलश यात्रा मंगलवार को नगर पालिका पहुंची। पालिका अध्यक्ष राकेश बजरंगी समेत भाजपा कार्यकर्ताओं ने धार्मिक माहौल के बीच यात्रा का स्वागत किया। इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष राकेश बजरंगी ने बताया कि गुरु रविदास महाराज की जयंती पर प्रदेशभर में भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वाराणसी स्थित गुरु रविदास महाराज की जन्मस्थली से लाई गई पवित्र मिट्टी को प्रदेश में स्थापित किया जाएगा। इस यात्रा का उद्देश्य समाज में समानता, भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश फैलाना तथा युवा पीढ़ी को गुरु रविदास जी के जीवन, शिक्षाओं और आदर्शों से जोड़ना है। यह भी पढ़ें- वाराणसी से गढ़मुक्तेश्वर पहुंची कलश वंदन यात्रा का जोरदार स्वागत यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.