रामपुर, फरवरी 16 -- रामपुर। नगर पालिका अध्यक्ष सना मामून ने वार्ड नंबर15 के मौहल्ला नालापार भुर्जी का भाड़ में खटटा बुन्दन खां ,नालापार अहसान रजा खां के मकान से फिरोज खां के मकान तक नवनिर्मित तीन सड़कों का उद्घाटन किया। पालिका अध्यक्ष सना मामून ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि नगर का सर्वांगीण एवं चहुमुखी विकास कराना उनकी प्राथमिकता है,और वार्ड में जो काम शेष हैं उन्हें शीघ्र पूरा कराया जाएगा। इस अवसर पर वार्ड 15 की सभासद सीमा बी, मुन्ने साहब, सुमित कुमार, अफ्फान खान,मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक दिलशाद हसन, स्टेनो विल्सन कुमार, निर्माण लिपिक रफत शेर खां, सफाई निरीक्षक मुकेश , राजीव वालियान, प्रकाश निरीक्षक अरुण, इफ्तेखार खां, तौकीर खां आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...