सहारनपुर, मार्च 14 -- देवबंद। ईद के मद्देनजर पालिकाध्यक्ष विपिन गर्ग ने सभासदों और पालिका स्टॉफ के साथ ईदगाह का निरीक्षण किया। उन्होंने पालिका कर्मियों को व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के लिए निर्देशित किया। शुक्रवार को सभासदों की टीम के साथ पालिकाध्यक्ष विपिन गर्ग ईदगाह पहुंचे। साफ सफाई की उचित व्यवस्था के साथ सड़क, ईदगाह के आसपास चूने आदि डलवाने, नालियों की सफाई करने और उसमें दवा का छिड़काव कराने के निर्देश पालिका अधिकारियों और कर्मचारियों को दिए। पालिकाध्यक्ष ने ईदगाह कमेटी व सभासदों को आश्वस्त किया ईदगाह से पूर्व सभी व्यवस्थाएं चुस्त दुरुस्त कर दी जाएंगी। किसी भी नमाजी को असुविधा नहीं होने दी जाएगी। सभासद सैयद हारिस, डा. वाजिद मलिक, मोहम्मद असलम रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.