नोएडा, मई 21 -- ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। समाजवादी पार्टी अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय सचिव एडवोकेट श्याम सिंह भाटी ने सूरजपुर कोतवाली में एक लिखित शिकायत दी है। उन्होंने शिकायत में बताया कि सिकंदराबाद नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा एक सभा में तृणमूल कांग्रेस की सांसद को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। इस पर अधिवक्ता ने पालिका अध्यक्ष के खिलाफ केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। इस मौके पर सत्येंद्र खारी, अबरार, फिरोज, नितिन मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...