पालिकाहित में मुकदमों के निपटारे में लायें तेज़ी : पालिकाध्यक्ष
मऊ, जून 28 -- मऊ, संवाददाता। नगर पालिकाध्यक्ष कक्ष में शनिवार की शाम पालिकाध्यक्ष अरशद जमाल ने नगर पालिका परिषद के अधिवक्ताओं के साथ न्यायालयों में चल रहे मुकदमों के संदर्भ में एक समीक्षा बैठक की। पालिकाध्यक्ष ने नगर पालिका परिषद के अधिवक्ताओं के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा करते हुये विभिन्न न्यायालयों में लंबित मुकदमों की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने निस्तारित मुकदमों के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करते हुए जमीनों पर कब्जा लेने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को उचित कदम उठाने का भी निर्देश दिया। पालिकाध्यक्ष ने अधिवक्ताओं को निर्देश देते हुए कहा कि नगर पालिका के हित से जुड़े मामलों की प्रभावी और समयबद्ध पैरवी सुनिश्चित की जाये। कहा कि जिन मुकदमों में नगर पालिका का पक्ष मजबूत है, उनमें आवश्यक दस्तावेजों और तथ्यों के आधार पर तेजी से कार्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.