फतेहपुर, अप्रैल 4 -- फतेहपुर। शहर के पीलू तले चौराहा के पास सार्वजनिक शौचालय का नगर पालिका अध्यक्ष राजकुमार मौर्य ने उद्घाटन किया। सभासद शादाब अहमद, विवेक यादव, भिक्कू मामा के साथ नगर पालिका द्वारा बनाए गए स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत सार्वजनिक शौचालय का को जनता को समर्पित किया गया। उन्होंने कहा बाजार में आने वाले लोगों को काफी राहत मिलेगी। इस मौके पर विनोद गुप्ता, दिलीप कुमार, अवर अभियंता अविनाश पांडेय, सफाई एवं खाद निरीक्षक के चंद्राकर, राकेश कुमार गौड़, डीपीएम संजय सिंह, मो. हबीब आदि लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...