मथुरा, अप्रैल 27 -- नगर पालिका परिषद ने शहर में विकास कार्यों को गति देते हुए करीब आधा दर्जन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण कार्य आरंभ कराया। इसका शिलान्यास पालिकाध्यक्ष धर्मवीर अग्रवाल ने नारियल फोड़कर किया। कृष्णा नगर, लालाराम मार्ग और भरतपुरिया पेच सहित विभिन्न कॉलोनियों में होने वाले इन कार्यों पर लगभग 30 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। पालिकाध्यक्ष धर्मवीर अग्रवाल ने कहा कि मेरा शहर मेरी पहचान के तहत पूरे कोसीकलां में विकास कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं। कोई भी सड़क जर्जर अवस्था में नहीं रहने दी जाएगी। जो सड़कें अभी टेंडर में शामिल नहीं हो सकी हैं, उन्हें जल्द ही शामिल कर गुणवत्तापूर्ण निर्माण कराया जाएगा। सभासद विनय उपाध्याय, बच्चू चौधरी सहित अन्य लोगों ने नगर पालिका द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की सराहना की। इस मौके पर लालचंद पंडित, मुरारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.