पालिकाध्यक्ष ने शहीद मेजर राजेश अधिकारी के बलिदान को याद किया
नैनीताल, जुलाई 26 -- नैनीताल, संवाददाता। कारगिल विजय दिवस के मौके पर रविवार को पालिका अध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल ने वीर शहीद मेजर राजेश सिंह अधिकारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।नैनीताल के मेजर राजेश अधिकारी ने 1999 में कारगिल युद्ध के दौरान सेना में अदम्य साहस और पराक्रम का परिचय देते हुए दुश्मन को करारा जवाब दिया था। उनके अद्वितीय शौर्य के लिए उन्हें मरणोपरांत महावीर चक्र से सम्मानित किया गया। मेजर अधिकारी ने उत्कृष्ट नेतृत्व का प्रदर्शन कर मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों ने शहीदों के बलिदान को नमन किया। यहां अधिशासी अधिकारी रोहिताश शर्मा, कर अधीक्षक दीपेंद्र बमोला, जेई विपिन पुरोहित, कार्यालय अधीक्षक शिवराज नेगी आदि रहे। यह भी पढ़ें- कारगिल विजय दिवस:वीर भूमि चम्पावत में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.