बिजनौर, अप्रैल 11 -- बिजनौर। नगर पालिका परिषद बिजनौर की अध्यक्ष इंदिरा सिंह ने नगर को आधुनिक रूप देने और बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। शनिवार को उन्होंने नगर की सड़कों की आधुनिक तरीके से सफाई के लिए 'रोड स्वीपिंग मशीन' का विधिवत लोकार्पण किया। इसके साथ ही उन्होंने शहर के विभिन्न वार्डों में सड़क निर्माण के आठ महत्वपूर्ण कार्यों का भी उद्घाटन किया। लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. बीरबल सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे। इस अवसर पर इंदिरा सिंह ने कहा कि बिजनौर नगर का चहुंमुखी विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि अब सड़कों की सफाई मशीनों के जरिए होगी, जिससे धूल-मिट्टी से मुक्ति मिलेगी और स्वच्छता का स्तर बढ़ेगा। पालिका अध्यक्ष ने वार्ड संख्या 13 में आयोजित 'वार्ड चौपाल' कार्यक्रम में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.