पालिकाध्यक्ष ने पार्क निर्माण कार्य का किया शुभारंभ
रुद्रपुर, जून 25 -- खटीमा। नगरपालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी ने बुधवार को वार्ड दो कंजाबाग में पार्क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास एवं जनसुविधाओं के लिए यह पहल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन एवं जनहितकारी सोच के अनुरूप की जा रही है। उन्होंने कहा कि पार्क निर्माण से स्थानीय नागरिकों, विशेषकर बच्चों, युवाओं और वरिष्ठजनों को मनोरंजन, स्वास्थ्य लाभ और सामाजिक गतिविधियों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। पार्क बनने से लोगों को सुबह-शाम टहलने और व्यायाम करने के लिए उपयुक्त स्थान मिलेगा। वहीं क्षेत्र के सौंदर्यीकरण में भी वृद्धि होगी। इस मौके पर सभासद गोकुल ओली, रोहित वर्मा समेत वार्ड के गणमान्य लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- पालिकाध्यक्ष ने पार्क निर्माण कार्य का किया शुभारंभ
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.