नैनीताल, अप्रैल 25 -- फोटो नैनीताल। नगर पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल ने शनिवार को जूमलैंड, भोटिया मार्केट और पालिका मार्केट क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने जूमलैंड से अतिक्रमण हटवाया। पालिकाध्यक्ष ने अतिक्रमण करने पर नाराजगी जताई। आगे से ऐसा न करने की हिदायत दी। उन्होंने दुकानदारों को निर्देश दिए कि कूड़ा-कचरा कूड़ेदान में डालें, इधर उधर गंदगी न फैलाएं। यदि कोई गंदगी फैलाता पाया गया, तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होगी। मुख्य सफाई निरीक्षक अमित कुमार, कर निरीक्षक वेद प्रकाश सैनी, कर निरीक्षक भरत प्रकाश, हिमांशु चंद्रा, शनि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...