पालिकाध्यक्ष ने किया मेधावियों का सम्मान
अमरोहा, अप्रैल 8 -- मंडी धनौरा। नगर के प्राथमिक विद्यालय कमालपुर काजी में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में नगर पालिकाध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल ने मेधावियों को सम्मानित किया। पालिकाध्यक्ष ने छात्र-छात्राओं को परीक्षा परिणाम वितरित कर शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की। अभिभावकों से भी बच्चों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने की अपील की। कक्षा में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस दौरान अपराजिता क्लब की अध्यक्ष सोनिया अग्रवाल, रोशनी खान, नीतू जैन, सीमा शर्मा, कंचन अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.