रुद्रपुर, अक्टूबर 6 -- खटीमा। छठ पूजा की तैयारी को लेकर पालिका चेयरमैन ने संजय रेलवे पार्क का किया निरीक्षण किया। पूर्वांचल सेवा समिति ने सोमवार को नगरपालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी को ज्ञापन सौंपकर कहा कि विगत कई वर्षों से संजय रेलवे पार्क के तालाब में पूर्वांचल संस्कृति का महापर्व छठ धूमधाम से मनाया जाता है। 27 अक्तूबर दिन मंगलवार को छठ पर्व पूरे उल्लास के साथ मनाया जाएगा। इसलिए तालाब का जल बदलवाने, सीड़ियों को सही करने तथा सौदर्यीकरण की अपील की। चेयरमैन रमेश चंद्र जोशी ने संजय रेलवे पार्क का निरीक्षण कर उचित व्यवस्था का आश्वासन दिया। इस दौरान एसपी सिंह, जितेन्द्र सिंह, अंकित पांडे, उदय प्रताप सिंह, नरेंद्र सिंह, शुभम पटवा, अर्पित कालोनी, राहुल सक्सेना, मेहताब रजा, ईओ प्रियंका आर्य, विजय गौरव मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.