पालिकाध्यक्ष ने इंडिया फोटो वीडियो एक्सपो-2026 का पोस्टर किया लॉन्च
पीलीभीत, सितम्बर 4 -- पीलीभीत। फोटोग्राफर्स एसोसिएशन उप्र के तत्वावधान में 11 से 13 सितंबर तक गोल्डन ब्लॉसम, लखनऊ में इंडिया फोटो वीडियो एक्सपो-2026 के आयोजन की तैयारियों के बीच फोटोग्राफर्स एसोसिएशन ने पालिकाध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल के मार्फत एक्सपो के पोस्टर का विमोचन कराया। जिलाध्यक्ष दिलीप थापर ने बताया कि दो दिन पूर्व लखनऊ में प्रदेश स्तर पर एक्सपो के पोस्टर का शुभारंभ प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं ब्रजेश पाठक द्वारा प्रदेश पदाधिकारियों की मौजूदगी में किया गया था। जिलेवार संगठन स्थानीय जनप्रतिनिधियों के माध्यम से पोस्टर लॉन्च कराकर फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी से जुड़े लोगों को एक्सपो के प्रति जागरूक कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- इंडिया फोटो वीडियो एक्सपो-2026 का पोस्टर लॉन्च पालिकाध्यक्ष डॉ. आस्था ने सभी को शुभकामनाएं दीं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.