रुद्रपुर, अगस्त 25 -- खटीमा, संवाददाता। नगरपालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी के प्रयासों से कई महिलाओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित होकर मंगलवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। नगरपालिका अध्यक्ष जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों और जनहितकारी योजनाओं से आमजन का विश्वास लगातार भाजपा के प्रति मजबूत हो रहा है। पार्टी की सदस्यता लेने वालों में श्रीदेवी, जसवंती देवी, सरिता राणा, रमा देवी, पुष्पा देवी, खुशी राणा, रसकली, शीतल राणा, सावित्री देवी, राखी देवी, जमुना देवी, भगवती देवी, खुशी, भगवती, रमिता राणा आदि शामिल रहीं। इस दौरान नगर मंडल अध्यक्ष जीवन धामी, सतीश गोयल, गोविंद मेहता, सांसद प्रतिनिधि रविंद्र राणा, पूर्व ग्राम प्रधान मनोज राणा समेत पार्टी कार्यकर्ता मौजूद र...