अमरोहा, मई 28 -- मंडी धनौरा। नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल का तीन वर्ष का कार्यकाल सफलतापूर्वक पूरा होने स्थानीय अग्रवाल समाज की ओर से स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। गुरुवार को आयोजित समारोह के दौरान नगर में कराए गए विकास कार्यों, जनहित योजनाओं एवं पालिका द्वारा संचालित विभिन्न परियोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। समाज के वरिष्ठजनों ने पालिकाध्यक्ष के कार्यकाल की सराहना कर कहा कि नगर हित में लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। जनसमस्याओं के समाधान के लिए भी पालिका प्रशासन गंभीरता से काम कर रहा है। पालिकाध्यक्ष को पटका एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- पुण्यतिथि पर याद किए गए व्यापारी नेता हरिश्चंद्र अग्रवाल इस दौरान अग्रवाल सभा के अध्यक्ष पंकज सिंघल, गुलाब राय गुप्ता, कमल गुप्ता, विनय गोयल, मधुसूदन...