शामली, मई 9 -- जनगणना-2027 के अंतर्गत नगरपालिका टीम द्वारा पालिकाध्यक्ष शमशाद अहमद अंसारी के आवास पर पहुंचकर स्वगणना कराई गई। नगर में जनगणना-2027 के अंतर्गत नगरपालिका की टीम शुक्रवार को पालिकाध्यक्ष शमशाद अहमद अंसारी के मोहल्ला जैर अंसारियान स्थित आवास पर पहुंची। यहां टीम द्वारा स्वगणना की प्रक्रिया संपन्न कराई गई। स्वगणना के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवश्यक विवरण दर्ज किए। इस अवसर पर जनगणना नोडल रविंद्र कुमार, जनगणना सुपरवाइजर बाबूलाल, प्रगणक धीरेंद्र पंवार, जनगणना लिपिक रविकांत, कंप्यूटर ऑपरेटर अजीत कुमार, फहीम अहमद, सहायक उमेश चौहान तथा प्रदीप चौहान आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- छावनी क्षेत्र में स्व-गणना को ले विशेष अभियान शुरू यह भी पढ़ें- जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने पोर्टल पर किया स्वगणना

ह...