पालिकाध्यक्ष की हालत बिगड़ी, कॉर्डियोलॉजी रेफर
कन्नौज, जून 7 -- छिबरामऊ, संवाददाता। नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष की अचानक हालत बिगड़ गई। उन्हें निजी चिकित्सक के यहां ले जाया गया। हालत गंभीर देख डॉक्टर ने उन्हें कार्डियोलॉजी कानपुर रेफर कर दिया। नगर के मोहल्ला भैनपुरा निवासी पालिकाध्यक्ष मनोज दुबे की अचानक हालत बिगड़ गई। परिजन उन्हें निजी चिकित्सक के यहां ले गए। हालत गंभीर देख चिकित्सक ने उन्हें कार्डियोलॉजी कानपुर ले जाने की सलाह दी। परिजन तत्काल उन्हें कार्डियोलॉजी ले गए। जहां उनका उपचार किया जा रहा है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.