बुलंदशहर, मई 18 -- सिकंदराबाद के भाजपा के नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. प्रदीप दीक्षित का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें तृणमूल कांग्रेस सांसद सयानी घोष का सिर कलम करने पर एक करोड़ के इनाम की बात कही गई है। डॉ. प्रदीप दीक्षित ने वीडियो को फर्जी बताते हुए इसे राजनीतिक साजिश करार दिया है। हिन्दुस्तान अखबार इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।यह वीडियो शनिवार को निकली धर्म ध्वज यात्रा के दौरान का बताया जा रह है। वायरल वीडियो में सांसद सयानी घोष द्वारा भगवान शिव को लेकर कथित आपत्तिजनक पोस्ट साझा करने पर यह बयान दिए जाने की बात कही जा रही है। यह भी पढ़ें- एक करोड़ के ईनाम वाले कथित वीडियो वायरल से मची खलबली वहीं, नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. प्रदीप दीक्षित ने वायरल वीडियो को पूरी तरह फर्जी बताते हुए इसे विरोधियों की साजिश करार दिय...