कन्नौज, जून 9 -- गुरसहायगंज, संवाददाता। नगर पालिका परिषद के एक कर्मचारी के निलंबन के बाद पालिका कार्यालय व नगर में तरह-तरह की चर्चा शुरू हो गई हैं।बताया गया है कि नगर पालिका गुरसहायगंज में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी वीर सिंह को प्रधान लिपिक आरपी सिंह के सेवा निवृत होने के बाद लिपिक पद का चार्ज दिया गया था। पिछले महीने बीएलओ ड्यूटी में वीर सिंह ने एसडीएम छिबरामऊ को एक बीएलओ को हटा कर दूसरे की ड्यूटी लगाने के लिए पालिका कार्यालय से पत्र जारी किया गया था। जिस पर अधिशासी अधिकारी की सील मोहर पर हस्ताक्षर किए गए थे। इस संबंध में एसडीएम कार्यालय ने नगर पालिका को नाराजगी जताते हुए पत्र भेजा। पालिका ईओ अनिल कुमार ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में आने के बाद बिना जानकारी के ईओ की सील मोहर से पत्राचार करने के आरोप में पालिका कर्मी को निलंबित किया ग...