प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 13 -- प्रतापगढ़। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में नगर पालिका परिषद की ओर से चलाए जा रहे मलिन बस्तियों के सफाई अभियान के क्रम में शनिवार को सफाई कर्मचारियों ने जीआईसी परिसर और कांशीराम कॉलोनी परिसर को लकदक किया। अभियान के तहत सफाई कर्मचारियों की टीम ने एकत्रित कूड़े का निस्तारण, चोक नालियों की सफाई तथा सार्वजनिक स्थलों की व्यापक सफाई की। साथ ही क्षेत्र में ब्लीचिंग पाउडर व एंटी-लार्वा का छिड़काव भी किया। अधिशासी अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि अभियान के तहत नगर क्षेत्र की मलिन बस्तियों में नियमित रूप से सफाई, कूड़ा निस्तारण, नालियों की सफाई एवं जन-जागरूकता गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। यह भी पढ़ें- मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरा होने पर चलाया स्वच्छता अभियान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...