शाहजहांपुर, जनवरी 7 -- मौसम में बदलाव और तापमान में लगातार गिरावट को देखते हुए जिले में उद्यान विभाग ने किसानों के लिए सब्जी फसलों को लेकर एडवाइजरी जारी की है। विभाग ने शीत दिवस से अति शीत दिवस की स्थिति बनने की संभावना जताई है। जिला उद्यान अधिकारी पुनीत पाठक के अनुसार हल्की वर्षा और कम तापमान के कारण सब्जी, फल व फूलों की फसलों में रोग और कीटों का प्रकोप बढ़ सकता है। टमाटर और मिर्च में विषाणुजनित रोग अधिक देखा जा रहा है, जिसके नियंत्रण के लिए वैज्ञानिक सलाह के अनुसार रसायनों के छिड़काव की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.