औरैया, जनवरी 8 -- कड़ाके की सर्दी के साथ गिरता पाला और शीतलहर से किसान चिंतित होने लगे हैं, पाला पड़ने से आलू की फ़सल में झुलसा रोग की शुरुआत हो गई है। मटर, चना की फसल में नुकसान हो रहा है। पाला, शीतलहर के कारण पड़ रही कड़ाके की ठंड से किसानों की चिंता बढ़ गई है। पाले के कारण आलू की फ़सल मे झुलसा रोग की शुरुआत हो गई है। आलू की पक्की फ़सल तैयार हो रही है। फसल में झुलसा रोग लग जाने के कारण पैदावार कम होने के आसार हैं। जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान होगा। चना, मटर जैसी फसलों में भी पाला पड़ने से नुकसान होगा। पाला से इन फसलों का फूल प्रभावित होगा। जिससे फसल के दाने कमजोर बनेंगे फलस्वरूप पैदावार कम हो सकती है। रवी की अन्य फसलों में भी पाला नुकसान पहुंचा सकता है। कृषि विज्ञान केन्द्र औरैया के प्रभारी डॉक्टर राम पलट ने बताया कि आलू की फसल में झुलसा रोग क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.