देवघर, जून 22 -- देवघर। पालाजोरी थाना क्षेत्र के एक गांव में एक 14 वर्षीय किशोरी का बाल विवाह प्रशासन की तत्परता से समय रहते रुकवा दिया गया। गुप्त सूचना मिलने के बाद एसपी के निर्देश पर पुलिस एवं प्रशासन की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर विवाह की तैयारियों को रुकवाया। यह भी पढ़ें- पुलिस व ग्रामीणों की तत्परता से रूकी नाबालिग की शादीप्रशासन की पहल अधिकारियों की पहल से एक नाबालिग किशोरी का बाल विवाह होने से बच गया। जानकारी के अनुसार, 20 जून को सूचना मिली थी कि एक गांव में एक नाबालिग लड़की की शादी कराई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस निरीक्षक पालाजोरी अंचल, पालाजोरी थाना पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारियों की टीम गांव पहुंची। इसी दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी भी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच की। जांच क...